भाजपा पर जमकर बरसे सीएम भूपेश बघेल , कहा- सरकार अच्छा काम कर रही इसलिए बदनाम करने की जा रही कोशिश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। जैजेपुर विधानसभा से भेट मुलकात कर रायपुर लौटे सीएम भूपेश बघेल भाजपा पर जमकर बरसे । उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार अच्छा काम कर रही है इसलिए बदनाम करने की कोशिश किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की दाल गलने वाली नहीं है । भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करो हम किसी का बचाव नहीं करेंगे ,लेकिन आप संदेश देने की कोशिश करें कि आप काम मत करो। उन्होंने बताया कि 6:30 हजार करोड़ की money-laundering हुई है , चिटफंड कंपनी के माध्यम से जांच करो ,मैंने लिख कर भी दिया है, क्यों जाँच नहीं कर रहे हैं | जनता का पैसा है ,गरीबों , मेहनतकस लोगों की पैसा है लूटवा कर भिजवा दिया रमन सिंह ने ।

 

वही रमन सिंह के ट्वीट पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने उन्हें मेरे ऊपर लगाए आरोप प्रमाणित करने को कहा लेकिन अब वे इस पर बात नहीं कर रहे है । रमन सिंह ED के प्रवक्ता बने घूम रहे है। ED की कार्यवाही कांग्रेस शासित राज्यों में ही क्यों ? विपक्ष के लोगों को ही क्यों परेशान किया जा रहा । ED छत्तीसगढ़ में है तो रमन सिंह पर लगे आरोपों की जांच क्यों नहीं हो रही ? रमन सरकार में चिटफंड मामले में साढ़े 6 हजार करोड़ की मनी लांडरिंग हुई। मैंने केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र भी लिखा है। नान मामले की डायरी में सीएम सर सीएम मैडम की जांच नहीं हो रही। भाजपा में भ्रष्टाचार का काला चिट्ठा है- केंद्र के इशारों पर सेंट्रल एजेंसियां काम कर रही है ।

 

भाजपा में शामिल होने पर सारे दाग धुल जाते है । सीएम ने कहा कि जब जब अन्य राज्यो में चुनाव होते है तब यहां छापे पड़ते है ,मैने पहले ही कहा था चुनाव है ED और IT के छापे पड़ेंगे। वही हिमाचल प्रदेश के दौरे को लेकर कहा आज शाम को निकलूंगा उसके बाद वहां से कर्नाटक भी जाऊंगा और पदयात्रा में भी शामिल होऊंगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस काम कर रही है उससे भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई हैं, जिस प्रकार से प्रधानमंत्री का बयान आया है ,अंडरग्राउंड काम कर रही है तो प्रधानमंत्री चुनौती कांग्रेस पार्टी को मान रहे है।

https://samachardoot.in/2022/10/13/breaking-news-ed-team-raids-in-mineral-department-getting-information-about-getting-many-disturbances-read-full-news/

 

 

नक्सलियों के आत्मसमर्पण को लेकर कहा कि जल जंगल जमीन की बात आदिवासी करते थे पिछली सरकार ने उन्हें तड़पा के रखे थे , आदिवासी के नक्सली समर्थक मानकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता था। हमारी सरकार में अधिकार संपन्न बनाया हमने लोहंडीगुड़ा की जमीन वापस किया।

https://samachardoot.in/2022/10/13/raipur-news-ias-officer-sameer-vishnois-wife-preeti-vishnoi-pleads-with-the-chief-minister-alleging-harassment-against-the-ed-by-giving-a-complaint/

 

तेंदूपत्ता से 4000 खरीदी की, शिक्षा रोजगार के साथ स्वास्थ में काम किया । बंद स्कूल थे उनको शुरू किया तो लोगों पर विश्वास सरकार के प्रति है जिसके कारण से अब नक्सलियों के पास मुद्दा रहा नहीं गया ,जैसे-जैसे समझ जा रहा है उनके मुद्दे समाप्त होते जा रहे हैं , जिसके कारण से उनको भी लगता कि सरकार अच्छा काम करें इसके कारण आत्मसमर्पण कर रहे हैं ।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें