Bilaspur News : गंदा पानी पीने से दर्जनभर से अधिक मरीज आए डायरिया की चपेट में, मचा हड़कंप, क्षेत्रवासियों ने पार्षद व जनप्रतिनिधियों का किया घेराव, पढ़ें पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 46 नयापारा गौरा चौरा में गंदा पानी और आसपास में फैली गंदगी और अव्यवस्था के कारण दर्जनभर से अधिक मरीज डायरिया जैसी बीमारी के चपेट में आ गए। अत्यधिक मात्रा में मरीज मिलने के कारण हड़कंप मच गया जिससे आक्रोशित होकर क्षेत्रवासियों ने पार्षद और जनप्रतिनिधियों का घेराव कर दिया। मामले में तूल पकड़ता देख स्वास्थ विभाग की टीम ने मौके पर हेल्थ चेकअप कर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली है।

 

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा में अव्यवस्था और दूषित पानी पीने से यहां डायरिया फैल गया आलम यह है कि यहां के रहवासी डायरिया की चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती हो गए। खबर के प्रसारित होते ही नगर निगम से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक में हड़कंप मच गया और दूसरे ही दिन यहां डॉक्टरों और नगर निगम की टीम सर्वे करने पहुंच गई।बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां सुबह से ही कैंप लगाकर घर घर पहुंच कर लोगों का इलाज कर रही है।

https://samachardoot.in/2022/10/13/raipur-news-ias-officer-sameer-vishnois-wife-preeti-vishnoi-pleads-with-the-chief-minister-alleging-harassment-against-the-ed-by-giving-a-complaint/

 

निगम आयुक्त एवं निगम की टीम ने भी पाइपलाइन की जांच कर पानी का सैंपल लिया है प्रारंभिक रूप से जो बात सामने आई है उसमें पता चला है कि पाइप लाइन में सीपेज के कारण गंदा पानी पीने से लोगों में बीमारियों को कहर टूट पड़ा है। जिन का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। रहवासियों ने बताया कि नगर निगम में शामिल हुए आज कई सालों गुजर गए है लेकिन क्षेत्र का आज तक विकास नहीं हो पाया है जिसके कारण लोग पेयजल और गंदगी जैसी समस्या से रोजाना दो-चार हो रहे हैं उनका कहना है कि पानी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी के लिए दूर-दूर से नलकूपों से पानी की व्यवस्था की जाती है।

https://samachardoot.in/2022/10/13/breaking-news-ed-team-raids-in-mineral-department-getting-information-about-getting-many-disturbances-read-full-news/

 

इस पूरे मामले में वार्ड पार्षद ने बताया कि यह पूरा क्षेत्र वन विभाग के अंदर आता है उनका क्षेत्र ही नहीं है यहां कुछ भी कार्य किया जाता है तो वन विभाग उन्हें नोटिस भेज देता है।फिर भी वह नजरअंदाज कर विकास कार्य करा रहे हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें