Raigarh News : जलवा नाइट डांस काम्पीटिशन में दिखा डांस का जलवा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। हरीश आर्या एवं सरस्वती क्लब के तत्वावधान में पिछले दिनों जलवा नाइट डांस काम्पीटिशन का आयोजन किया गया। इसमें रायगढ़ सहित प्रदेश के अन्य जिलों से 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के आधार पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम पुरस्कार दिए गए। इसमें 4  ग्रुप व एक सोलो प्रतिभागी शामिल था।

 

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक कला मंच के संयोजक व प्रसिद्ध समाजसेवी महावीर अग्रवाल व पार्षद आरिफ हुसैन थे।  श्री अग्रवाल ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए बधाई दी और आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि संस्कारधानी व कलाधानी रायगढ़ में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।

 

जरूरत उन्हें सामने लाने और सही मंच उपलब्ध कराने का है, जो सरस्वती क्लब व हरीश आर्या ने आज किया है। इसके लिए उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि इसी तरह आगे भी आयोजन करते रहें, ताकि प्रतिभाओं को मंच मिल सके और उन्हें अपनी कला का प्रदर्शन करने में मदद मिले। एक दिन यही प्रतिभाएं पूरे देश में रायगढ़ का नाम रोशन करेगी। उन्होंने कहा कि संगीत सम्राट राजा चक्रधर सिंह को याद करते हुए कहा कि रियासतकाल के दौरान यहां नृत्य, संगीत की सुर-सरिता बहती थी।

 

देश-विदेश के ख्यातिलब्ध कलाकार यहां आने को तब भी लालायित रहते थे। तब से लेकर आज तक यह परंपरा बनी हुई है। चक्रधर समारोह के साथ राज्योत्सव अन्य कार्यक्रमों में देश-विदेश के प्रसिद्ध कलाकारों का आगमन यहां होते रहता है। इन कार्यक्रमों से हमारे रायगढ़ के बच्चे भी प्रोत्साहित होते हैं, जिनकी प्रतिभा की खुशबू समय-समय पर बिखरती रहती है। इसी तरह अन्य आमंत्रित अतिथियों ने भी आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 

डांस काम्पीटिशन में प्रथम पुरस्कार अमित यादव, अजय शिकारी व काशी सांडे की ओर से दिया गया। इसी तरह द्वितीय पुरस्कार बिज्जू ठाकुर व संदीप अग्रवाल, तृतीय पुरस्कार खोलू सारथी, चतुर्थ पुरस्कार विक्रम दास व पंचम पुरस्कार ओमप्रकाश की ओर से दिया गया। निर्णायकों में हेमंत महंत, रजनीश बेदी व तनीषा चक्रवर्ती थीं।

 

काम्पीटिशन में प्रथम पुरस्कार एनटीआर ग्रुप कोरबा, द्वितीय पुरस्कार वायएसडी ग्रुप रायगढ़, तृतीय पहल ग्रुप भाटापारा, चतुर्थ बमलेश्वरी ग्रुप महासमुंद व पंचम पुरस्कार माही रायगढ़ को दिया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन संपत चैहान ने किया।  आयोजक हरीश आर्या की ओर से अतिथियों व उपस्थित शहरवासियों का आभार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवक-युवती व शहरवासी उपस्थित थे।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें