कुडुमकेला के एक दर्जन पंचों ने सरपंच सचिव विरोध में खोला मोर्चा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी घरघोड़ा से लगाई कार्रवाई की गुहार, स्थानांतरण के बाद भी मनमानी जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़. रायगढ़ जिले के घरघोड़ा ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुडुमकेला एक दर्जन से भी अधिक पंचों ने सरपंच सचिव के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत घरघोड़ा को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

 

केशव पटेल, पंचायत सचिव कोसमघाट एवं अतिरिक्त प्रभार कुडुमकेला में थे जिनका स्थानांतरण जिला पंचायत रायगढ़ के आदेश के द्वारा 29 सितंबर को ग्राम पंचायत कया में हुआ है। स्थानांतरण आदेश होनें के पश्चात केशव पटेल के द्वारा ग्राम पंचायत कुडुमकेला में नही आ रहे हैं और न ही ग्राम पंचायत का प्रभार सौंप रहे हैं। इस मनमानी के चलते पंचायत की कल्याणकारी योजनाएं प्रभावित हो रही है।

 

05 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक शासन की महत्वकांक्षी योजना के तहत छत्तीसगढ़िया खेलकूद कार्यक्रम भी कराया जाना था जिसमें सचिव केशव पटेल द्वारा किसी भी प्रकार की रूचि नही ली गई तथा 15 से 20 अक्टूबर तक जोन स्तरीय खेलकूद में भी किसी प्रकार की रूचि नही दिखाई गई। इसके बावजूद भी जिला कलेक्टर ने संबंधित दोषी ग्राम पंचायत सचिव पर कोई कार्रवाई नही की जा रही है।

 

एक अन्य जानकारी के अनुसार स्थानांतरण होनें के बाद भी इस ग्राम सचिव केशव पटेल द्वारा 29 सितंबर को कुडुमकेला से स्थानांतरण होनें के पश्चात 15 वें वित्त से 05 व 08 अक्टूबर को लगभग 20 लाख रूपये का भुगतान अन्य संस्थानों में किया गया है और केशव पटेल को दुरभाष से संपर्क करने पर अवकाश पर रहने की बात करते हैं। इस प्रकार 15 वें वित्त की राशि का जमकर दुरूपयोग किया गया। जो जांच का विषय है।

 

इस मनमानी का लाभ स्थानीय सरपंच कुडुमकेला और दो चार पंच को देकर अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिये भी अपना बचाव करवाने के लिये समाचार पत्रों मंे झूठे समाचार छपवाये जा रहे हैं।

 

एक दर्जन से अधिक पंचों ने इस मामले की शिकायत जिला कलेक्टर से अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से गुहार लगाई है कि ग्राम पंचायत कुडुमकेला का प्रभार नवीन सचिव को प्रदान करने की कृपा करें ताकि शासन की योजनाओं एवं ग्राम पंचायत के प्रभावित कार्य समय पर हो सके और हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का संपूर्ण लाभ मिल सके।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें