सच में है ‘पापी गुड़िया’? जिसके पास रही, तबाह कर दी ज़िंदगी, जानें क्या है कहानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हमने फिल्मों ‘पापी गुड़िया’ देखी है लेकिन क्या आपने सोचा कि सच में ऐसी गुड़िया हो सकती है? ‘रॉबर्ट द डॉल’ को दुनिया की सबसे ज्यादा डरावनी गुड़िया माना जाता है। दावा किया जाता है कि इस गुड़िया की वजह से ऐक्सिडेंट से लेकर तलाक तक हो गए। बहुत सारे लोग हैं जो इस बात से इत्तेफाक भी रखते हैं। इस गुड़िया को फ्लोरिडा में रहने वाले एक रॉबर्ट एउगेने ओत्तो नाम के शख्स को उसके घर की नौकरानी ने गिफ्ट में दिया था।

 

रॉबर्ट को जीनी के नाम से भी जाना जाता था। वह इस गुड़िया को बहुत प्यार करते थे। उन्होंने घर पर इस गुड़िया के लिए हर चीज का इंतजाम किया था। फर्नीचर से लेकर खिलौने तक उसके लिए खरीदे और पूरा घर सजा दिया। वह इसी गुड़िया को अपना बेस्ट फ्रेंड मानते थे। हालांकि जीनी के घर वालों और पड़ोसियों को संदेह होने लगा कि गुड़िया में सब कुछ ठीक नहीं है। कई लोगों ने दावा किया कि उन्होंने खिड़की से गुड़िया को टहलते हुए देखा है। लोगों ने यह भी कहा कि गुड़िया के सामने बात करने पर उसके चेहरे की भाव भंगिमाएं भी बदलती हैं।

 

 

जीनी की शादी हो गई। इसके बाद भी वह गुड़िया से दूरी नहीं बना पाया। उसकी पत्नी उस गुड़िया से नफरत करती थी। घर वाले देखते थे कि जीनी का कमरा अस्त व्यस्त रहता था। घर की चीजें गायब हो जाती थीं। रात में किसी के टहलने की आवाजें आती थीं। एक रात रॉबर्ट ने देखा की कमरे की चीजें हवा में उड़ रही हैं और गुड़िया चल रही है। इसके बाद जीनी गुड़िया को और ज्यादा प्यार करने लगा।
जीनी की मौत के बाद एक शख्स ने उस घर को खरीद लिया।

 

 

गुड़िया उसे मिल गई। इसके बाद उसके भी जीवन में भूचाल आ गया। उसकी बेटी ने दावा किया कि गुड़िया उसे मारना चाहती है। इसके बाद इस गुड़िया को एक म्यूजियम को डोनेट कर दिया गया। म्यूजियम में भी वैसी ही हरकतें होने लगीं। इसके बाद डॉल को एक शीशे के केस में बंद कर दिया गया। दावा यह भी किया जाता है कि जो भी बिना इजाजत इस गुड़िया की फोटो खींचता है उसके जीवन में भी अनहोनी घटनाएं शुरू हो जाती हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें