आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 45 लाख की शराब बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

desk news: आबकारी विभाग ने शनिवार को बड़ी कारवाई करते हुए एक कंटेनर से 625 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इसकी बाजार कीमत 45 लाख बताई जा रही है। यह कारवाई डबोक के पास नेशनल हाइवे 8 पर की गई। इसमें विभिन्न ब्रांड की फोर सेल इन पंजाब ओनली शराब है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जोन उपायुक्त श्वेता फगेडिया, डीईओ मुकेश कलाल के निर्देश में कारवाई की गई। कारवाई का नेतृत्व मावली सीआई मीनाक्षी चौहान ने किया।

सहायक आबकारी अधिकारी अजय जैन ने बताया कि कंटेनर ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। यह शराब पंजाब के मोगा से सूरत सप्लाई दी जानी थी।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें