अवैध शराब पर जूटमिल पुलिस की लगातार तीसरे दिन कार्रवाई, महुआ शराब परिवहन करते पकड़ा गया आदतन बदमाश मार्शल यादव  

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। जूटमिल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल द्वारा लगातार अवैध शराब पर मुखबिर लगाकर कार्यवाही की जा रही है । अवैध शराब पर कार्रवाई के तीसरे दिन आज अपराध विवेचना टाउन भ्रमण दौरान चैकी प्रभारी जूटमिल द्वारा मुखबीर सूचना पर मिट्ठुमुड़ा की ओर से पैदल झोला में महुआ शराब लेकर आ रहे आरोपी मार्शल यादव पिता धन सिंह यादव उम्र 24 वर्ष निवासी मिट्ठुमुड़ा चैकी जूटमिल को पकड़ा गया।

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चैकी प्रभारी को आज मुखबीर द्वारा आरोपी मार्शल यादव को अवैध बिक्री के लिए शराब लेकर आने की सूचना दिया गया था । आरोपी से झोला में रखा हुआ 10 लीटर महुआ शराब कीमती 1,000 रूपये का विधिवत जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है, जहां से उसे जेल वारंट पर जूटमिल पुलिस द्वारा जेल दाखिल किया गया है ।

 

शराब रेड कार्यवाही में चैकी प्रभारी उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल, आरक्षक बनारसी सिदार, धर्नुजय चंद बेहरा की अहम भूमिका रही है। आरोपी मार्शल यादव आदतन बदमाश है आरोपी को विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट, चोरी, लूट के अपराधों में चालान किया गया है। आरोपी पर  विशेष निगाह रखने चैकी प्रभारी द्वारा मुखबिर तैनात किये थे, जिसमें उसे शराब परिवहन करते पकड़ा गया है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें