घर के शौचालय से महिला का रक्तरंजित शव बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिले के राजगंज ब्लॉक के फूलबाड़ी -2 नंबर ग्राम पंचायत के चतुरागछ खटाल बस्ती इलाके में घर के शौचालय से एक महिला का रक्तरंजित शव मंगलवार को बरामद किया गया है। मृत महिला का नाम रिया विश्वास (28) है। इधर, घटना की खबर सामने आने के बाद इलाके में हड़कप मच गया।

 

ग्रामीणों के अनुसार, मृतक अपने पति अमियो विश्वास और अपने पांच साल के बेटे के साथ खटाल बस्ती में वर्षों से रहता था। रविवार को अमियो अपने भाई के साथ मां को लाने के लिए नदिया गए थे। जिस वजह से घर में रिया अपने बेटे के साथ अकेली थी। आज सुबह ग्रामीणों ने रिया के बेटे के रोने का आवाज सुनकर घर के अंदर गया। जिसके बाद रिया के बेटे ने कहा कि मां सुबह से नहीं मिल रही है।

 

इस पर ग्रामीणों ने रिया की तलाश शुरू किया। जिसके बाद रिया का शव रक्तरंजित अवस्था में घर के शौचालय में मिला। ग्रामीणों के अनुसार किसी ने रिया का गले का नस काटकर बेरहमी से हत्या कर दिया है।

 

इधर, घटना की खबर पर एनजेपी थाने की पुलिस, एसीपी ईस्ट सुभेंद्र कुमार और स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान दिलीप राय भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे घटना की जांच शुरू कर दी है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें