मासूम के हत्या के आरोपी महज कुछ घंटो मे गिरफ्तार, आरोपी चाचा ने ही इस वजह से दिया वारदात को अंजाम, पढ़ें पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरगुजा । सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंगोरी लोहारपारा में 6 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में सरगुजा पुलिस ने चंद घंटों में ही मामले का खुलासा करते हुए आरोपी रिश्ते में चाचा को किया गिरफ्तार.

इस मामले में खुलासा करते हुए सरगुजा एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि आरोपी अशोक कुमार पूर्व रंजिश होने के कारण मृतक बच्चे के परिवार वाले से हमेशा लड़ाई झगड़ा कर जान से मारने की धमकी देता रहता था. जिस परिजनों के द्वारा संदेश भी जाहिर किया गया था. वही बच्चे की हत्या के मामले में संदेही अशोक कुमार को पकड़कर बालक की हत्या के बारे में पूछताछ किया गया.

जिस पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए कहा कि पूर्व रंजिश होने के कारण बालक की हत्या कर घर के पास रहड़ बाड़ी में दफन कर दिया था. इधर आरोपी की निशानदेही पर बालक के शव को बरामद किया गया. वही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें