कुल्हाड़ी से वार कर की पत्नी और सास की हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

desk news: जिले के मवई थाना क्षेत्र के गांव झिंगरा टोला में एक युवक ने अपनी ही पत्नी और सास को कुल्हाड़ी से मारकर उनकी हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या तब की जब उसकी पत्नी और सास जंगल में लकड़ी काटने के लिए गई थी । आरोपी युवक का नाम सियाराम धुर्वे उम्र 22 साल पिता सुंदर सिंह धुर्वे निवासी ग्राम बहरमुंडा का हैं ।

 

पुलिस ने मवई पुलिस से घटना के संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि आरोपी युवक घर जमाई के तौर पर अपनी ससुराल ग्राम झिंगरा टोला में रहता था । आरोपी का कुछ दिनों से अपनी पत्नी और ससुराल वालों से पारिवारिक विवाद चल रहा था।

 

मंगलवार को आरोपी की पत्नी ज्योति धुर्वे उम्र 20 और सास रत्तो बाई उम्र 40 साल पति हल्कू सिंह मालवीय जंगल में लकड़ी लेने गई थी । आरोपी पीछे से पहुंच गया। वहां जाकर उन दोनों से झगड़ा किया उसके बाद गुस्से में दोनों को कुल्हाड़ी मारकर उनकी हत्या कर दी ।‌

 

गांव वालों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उन्होंने अपने कब्जे में लिया पुलिस आरोपी सियाराम धुर्वे को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें