किरायेदार पर लगा मकान मालकिन की हत्या का आरोप, आरोपी फरार……. पढ़िए पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगर निगम अंतर्गत एक नंबर वार्ड अंतर्गत साउथ अंबेडकर कॉलोनी इलाके में किरायेदार पर मकान मालकिन की हत्या करने का आरोप लगा है। जबकि मालिक गंभीर रूप से घायल है।

 

आरोपित किरायेदार का नाम विकास पंजियार है। वहीं, मृतक मालकिन का नाम गंगा छेत्री है। जबकि घायल मालिक का नाम एमडी शहजाद है। घटना बीती रात घटी है।

 

बताया गया है कि विकास पिछले कई महीनों से किराए पर रह रहा था, लेकिन किराया ठीक से नहीं दे रहा था। जिस वजह से घर मालकिन के साथ अक्सर विकास की कहासुनी होती रहती थी। इसी बीच शनिवार रात दस बजे किरायेदार विकास मालकिन के घर पंहुचा और धारदार हथियार से हमला कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोग चीख-पुकार सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने एमडी शहजाद और गंगा छेत्री को रक्तरंजित हालत में पाया। स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सको ने गंगा छेत्री को मृत घोषित कर दिया। जबकि एमडी शहजाद चिकित्साधीन है।

 

वहीं, घटना की खबर मिलते ही प्रधाननगर थाना की पुलिस, सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर अखिलेश चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। इस दौरान सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर अखिलेश चतुर्वेदी ने कहा कि किरायेदार पर हत्या का आरोप लगा है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपित किरायेदार की तलाश शुरू कर दी गयी है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें