सौम्या चौरसिया समेत पांचों आरोपितों की आज होगी कोर्ट में पेशी,मनी लाड्रिंग और कोयला खनन घोटाला मामला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। कोयला खनन घोटाला,मनी लाड्रिंग और सस्ते दर में जमीन खरीदकर ऊंचे दर पर बेचने के आरोप में ईडी की गिरफ्त में आकर रायपुर सेंट्रल जेल भेजे गए उपसचिव सौम्या चौरसिया,आइएएस समीर बिश्वनोई समेत पांचों आरोपियो को मंगलवार छह दिसंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

दरअसल मनी लाड्रिंग और कोयला घोटाले के आरोपी आइएएस समीर बिश्वनोई,कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी,लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल की न्यायिक हिरासत मंगलवार को खत्म हो रही है,वहीं ईडी की गिरफ्त में उपसचिव सौम्या चौरसिया की चार दिन की रिमांड अवधि भी पूरी होगी। शाम चार बजे एक साथ पांचों आरोपियो को न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया जाएगा।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें