अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सीतापुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बेलजोरा के जंगल मंे एक बार फिर से 40 से अधिक जंगली हाथियों के दल ने दस्तक दे दी है। बड़ी संख्या में जंगली हाथियांे की मौजूदगी को देखते हुए क्षेत्र से एक दर्जन से भी अधिक गांव के ग्रामीण दहशत में आ गए है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर जिले के सीतापुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धर्मपुर के बेलजोरा के जंगल में बीती रात 40 से भी अधिक जंगली हाथियांे ने दस्तक दी है। जंगली हाथियों दल के द्वारा कई किसानों के फसल के अलावा घरों मंे जमकर तबाही मचाई गई।
गांव में जंगली हाथियों के पहुंचने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम गांव पहंुचकर क्षेत्र के ग्रामीणों को जंगली हाथियों से दूरी बनाए रखने और जंगल की तरफ नही जाने की बात कही जा रही है।
साथ ही साथ एक साथ इतनी बड़ी संख्या में गांव में जंगली हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए गांव के ग्रामीण दहशत मंे आ गए हैं और बारी-बारी से रतजगा कर अपने फसल व अपने जान-माल की रक्षा करने पर विवश हो गए हैं। बहरहाल वन विभाग की टीम जंगली हाथियांे पर नजर बनाए हुए है।









