मानसिक रूप से बीमार 15 वर्षीय लड़की को मोटरसाइकिल पर बैठाकर जंगल की ओर ले गया और……….पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Desk News: बहला-फुसलाकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर जंगल की ओर ले गया तथा उससे दुष्कर्म किया।आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने सोमवार को बताया कि थाना नागल के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने रविवार शाम दर्ज करायी शिकायत में आरोप लगाया कि मानसिक रूप से बीमार उसकी बेटी के साथ गांव में ही पड़ोसी के घर आए उनके रिश्तेदार गौतम (30) ने दुष्कर्म किया। वह उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लढौरा का रहने वाला है।

 

पुलिस को दी शिकायत में पिता ने आरोप लगाया कि जब परिवार के सब लोग काम पर गए हुए थे और बेटी घर पर अकेली थी तभी दोपहर के समय आरोपी युवक उनके घर में घुस गया और उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर जंगल की ओर ले गया तथा उससे दुष्कर्म किया।

 

राय ने कहा कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि थाना नागल पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि किशोरी को चिकित्सीय जांच के लिये भेजा गया है।

कासना थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोएब, वसीम और एक नाबालिग के तौर पर की गयी है। इस मामले में दो दिन पहले किशोरी ने शिकायत दर्ज करायी थी कि उसे होटल के एक कमरे में बुलाकर चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

कासना के थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि इस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिक लड़की वसीम नामक अपने प्रेमी से मिलने के लिए एक होटल में गई थी। युवती का आरोप है कि वहां मौजूद वसीम, शोएब सहित चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि किशोरी के परिजनों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

किशोरी को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, थाना फेस-3 क्षेत्र के मामूरा गांव में रहने वाली किशोरी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 

थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मामूरा गांव में रहने वाली किशोरी को एक युवक ने एक माह पूर्व बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था। उन्होंने बताया कि काफी प्रयास के बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद किया। उन्होंने बताया कि चिकित्सा जांच में किशोरी से दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें