Accident In Balaghat : बालाघाट, बिरसा, बिरसा से सालेटेकरी मुख्य मार्ग पर ग्राम कैंडाटोला में मंगलवार की अलसुबह पांच बजे खड़ी बस से कार टकरा गई। दुर्घटना में सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी के पत्नी की मौके पर मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरसा से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार वन मंडल उत्तर बालाघाट अंतर्गत वन परिक्षेत्र बिरसा दमोह सामान्य में पदस्थ पंकज रिछारिया 42 वर्ष किसी कार्य से रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य पूरे परिवार सहित गए हुए थे। कार खुद पंकज रिछारिया चला रहे थे, वहां से वापसी के दौरान मंगलवार को बिरसा से पूर्व दो किलोमीटर ग्राम कैंडाटोला पहुंचे थे कि सड़क किनारे खड़ी हाल्टिंग बस को कार क्रमांक एमपी 20 सीएल 6452 ने टक्कर मार दी। मौके पर प्रीति रिछारिया 30 वर्ष ने तोड़ दिया और पंकज रिछारिया के अलावा उसके पुत्र प्रिंस और एक पुत्री घायल हो गए।








