छत्‍तीसगढ़ में आज चढ़ेगा सियासी पारा, एक ही दिन बस्तर प्रवास पर रहेंगे प्रियंका गांधी और पूर्व सीएम रमन सिंह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। राज्य ब्यूरो। Chhattisgarh News: छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर में आज 13 अप्रैल से सियासी पारा चढ़ेगा। विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के दिग्‍गज नेताओं का चुनावी दौरा शुरू हो गया है। कांग्रेस की राष्‍टीय महासचिव प्रियंका गांधी और भाजपा के राष्‍टीय उपाध्‍यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह आज बस्तर प्रवास पर रहेंगे।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के मुख्य आतिथ्य में आज यहां आयोजित भरोसे के सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के मिशन 2023 का आगाज करेंगे। वहीं भाजपा की ओर से प्रदेशभर में चलाए जा रहे सामाजिक न्याय सप्ताह के सिलसिले में रमन सिंह बस्तर प्रवास के पहलेदिन पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के साथ शहर में होने वाले बीजेपी के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

 

 

 

 

पर रहेंगे। वह वहां दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। 14 अप्रैल को प्रदेशभर में आंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। इसके पहले न्याय सप्ताह के आखिरी दिन सभी जिलों में जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी एकजुट होंगे। सभी जिलों में भाजपा के सभी मोर्चा को जिम्मेदारी मिली है। महिला मोर्चा महिला मतदाताओं को साधेगी।
samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें