Bhopal Crime News: पति से मनमुटाव का फायदा उठाकर दोस्त ने महिला से किया दुष्कर्म

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bhopal Crime News: भोपाल, कमला नगर इलाके में पति से मनमुटाव के चलते अलग रही महिला को पति के दोस्त ने शादी का झांसा दे दिया। करीब पांच साल तक वह शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद उसने शादी करने से मना कर दिया। महिला ने रविवार को थाने जाकर मामले की शिकायत कर दी। आरोपी का नाम थाने की गुंडा लिस्ट में शामिल है। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय महिला कमलानगर थाना क्षेत्र में रहती है। उसका अपने पति से विवाद चल रहा था। पति के दोस्त दिनेश के घर आना-जाना था। इसी दौरान दोनों के बीच पहचान हो गई थी। पति से चल रहे विवाद के बातें महिला ने दिनेश से शेयर करना शुरू कर दिया। दिनेश ने इसी विवाद का फायदा उठाया तथा महिला से नजदीकी संबंध बना लिए। करीब पांच साल पहले महिला पति से अलग उसी घर में रहने लगी। इसी दौरान दिनेश ने महिला को शादी का झांसा दिया तथा उसका शारीरिक शोषण करने लगा। करीब पांच साल तक शारीरिक शोषण करने के बाद हाल ही में शादी करने से मना कर दिया। महिला ने रविवार थाने जाकर मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने दिनेश के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर दिया है। शुरूआती जांच में पता चला है कि दिनेश के खिलाफ पूर्व में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। उसका नाम थाने की गुंडा लिस्ट में शामिल है।

आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस

कमला नगर पुलिस ने इस मामले में आरोपित की तलाश शुरू कर दी है,फिलहाल बदमाश के घर पर रिश्तेदारों के यहां पर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें