रायगढ़ जिले में फिर मिला एक नर हाथी का शव, करंट से शिकार की आशंका, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा मौत के कारणों का खुलासा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चुहकीमार में आज फिर एक जंगली हाथी का शव मिला है। गांव में हाथी का शव मामले की जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मृत हाथी के पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही जंगली हाथी के मौत के कारणों का पता चल सकेगा। लेकिन स्थानीय लोगों ने इसे करंट से शिकार की आशंका जताई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बनहर बीट में आज एक बार फिर से जंगली हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हडकंप मच गया है। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। विभाग के अधिकारी अभी तक कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मृत हाथी की उम्र करीब 5 से 6 वर्ष की होगी। बीती रात ही जंगली हाथी की मौत होनें का अंदाजा लगाया जा रहा है। जंगली हाथी की मौत के कारणों का पता नही चल सका है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जंगली हाथी के मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
धर्मजयगढ़ वन इलाके में बीते कई सालो से जंगली हाथियों की संख्या में इजाफा हुआ है और इलाके में चालीस से अधिक गांव इन जंगली हाथियों के आतंक से जूझ रहे हैं। बीते पांच साल में बढ़ती हाथियों की संख्या में आम जनता व जंगली हाथियों के बीच संघर्ष भी देखा जा रहा जिससे दो दर्जन से अधिक जंगली हाथियों के करंट या अन्य तरीकों से मौत हो चुकी है। वहीं आए दिन जंगली हाथियों के द्वारा ग्रामीण किसानों की फसलों को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें