Rail Accident In Shahdol : शहडोल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर बुधवार सुबह सिंहपुर स्टेशन में कोयला लोडेड मालगाड़ी के सिग्नल ओवरशूट उपरांत इंजन सहित नौ वैगन पटरी से उतर गए। घटना के चलते इस मार्ग पर अप, डाउन एवं मिडिल तीनों लाइन पर रेलपरिचालन अवरुद्ध होने के कारण इस मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनें रद हो गई है और कई कि मार्ग बदल दिए गए हैं। कई ट्रेनें कल भी प्रभावित रहेंगी।









