PM Narendra Modi: राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस समारोह में शामिल होने कल रीवा पहुंचेंगे प्रधानमंत्री। जानें क्या है कार्यक्रम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 24 अप्रैल को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आ रहे हैं। प्रधानमंत्री रीवा में एसएएफ मैदान में आयोजित राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी समारोह में प्रधानमंत्री आवास के चार लाख हितग्राहियों को वर्चुअल माध्यम से गृह प्रवेश कराएंगे तथा जल जीवन मिशन की 7853 करोड़ लागत की चार बड़ी समूह जल योजनाओं का भूमिपूजन करेंगे। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत देश के एक करोड़ 25 लाख हितग्राही को स्वामित्व संपत्ति कार्ड प्रदान करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री रीवा से इतवारी तक प्रतिदिन चलने वाली ट्रेन को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे तथा विभिन्न रेल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।

सुबह 11.30 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे पीएमः

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को सुबह 11.30 बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल एसएएफ मैदान पहुंचेंगे। पीएम सबसे पहले विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का सुबह 11.35 बजे अवलोकन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री का सुबह 11.50 बजे समारोह के मुख्य मंच पर आगमन होगा। समारोह में सुबह 11.50 बजे धरती कहे पुकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद समारोह में केंद्रीय, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह का उद्बोधन होगा। समारोह में दोपहर 12.05 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उद्बोधन होगा। इसके बाद समारोह में दोपहर 12.10 बजे पंचायत स्तर पर सार्वजनिक खरीद के लिए एकीकृत ई-ग्राम स्वराज और जीईएम पोर्टल का शुभारंभ किया जाएगा। समारोह में प्रधानमंत्री समावेशी विकास विषय पर आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत एकीकृत राष्ट्रीय लांच और एकम समावेशी विकास बेवसाइट और मोबाइल एप का शुभारंभ करेंगे।

दोपहर 12.32 पर होगा प्रधानमंत्री का संबोधनः

समारोह में प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री आवास योजना के चार लाख हितग्राहियों को वर्चुअल माध्यम से गृह प्रवेश कराएंगे तथा चार समूह नल जल योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से ही रीवा इतवारी ट्रेन को हरी झण्डी दिखाएगे तथा रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री देश के एक करोड़ 25 लाख व्यक्ति को स्वामित्व संपत्ति कार्ड प्रदान करेंगे। समारोह में दोपहर 12.32 बजे प्रधानमंत्री का उद्बोधन होगा। प्रधानमंत्री के उद्बोधन के बाद आभार प्रदर्शन के साथ समारोह का समापन होगा।
samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें