Indore News: इंदौर, इंदौर जिले में निर्माणाधीन सड़कों के निर्माण कार्य समय सीमा में पूरे करने को लेकर समीक्षा की गई। इसमें मंत्री सिलावट ने अधिकारियों और ठेकेदारों को हिदायत दी कि गुणवत्ता पूर्ण कार्य किए जाएं। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। सड़क मरम्मत के कार्य हर हाल में जून माह तक पूरे कर लिए जाएं।
मंत्री तुलसी सिलावट द्रारा निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक रेसीडेंसी कोठी में आयोजित की गई। इसमें सांवेर विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। मंत्री सिलावट ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी कार्यों में तेजी लाएं। यह प्रयास करें कि प्रगतिरत सभी कार्य बारिश के पूर्व पूर्ण हो जाएं। उन्होंने कहा, ऐसी सड़कें जो खराब हो गई हैं, उन्हें चिह्नित कर बारिश के पूर्व मरम्मत के कार्य कर लिए जाएं। उन्होंने सड़कों के दोनों ओर सोल्डर को ठीक करने तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।









