Accident in Bilaspur: मैजिक वाहन को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो की मौत,तीन की हालत गंभीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलासपुर। सीपत चौक से सवारी लेकर रतनपुर जा रहे मैजिक वाहन को मदनपुर के पास ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे मैजिक वाहन सड़क से दूर खेत में जा गिरी।

 

 

 

हादसे में मैजिक सवार नौ लोगों को चोटे आई है। इनमें तीन की हालत गंभीर हैं। इनमें से दो महिलाओं की सिम्स में उपचार के दौरान बुधवार की रात मौत हो गई है। घायलों को रतनपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं, तीन महिलाओं को सिम्स रेफर किया गया है। इनका सिम्स में उपचार चल रहा है।

 

 

 

मैजिक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिछे से मारी टक्कर

 

 

राजकिशोरनगर में रहने वाली पुष्पा(68) अपने पड़ोस में रहने वाली लक्ष्मीकांता सांगा के साथ रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर जा रही थी। मैजिक सवार महिला मदनपुर के पास पहुंची थीं। वाहन में करीब नौ लोग सवार थे। ड्राइवर मदनपुर के पास वाहन खड़े कर एक सवारी को उतार रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने मैजिक को टक्कर मार दी। इससे सवारियों से भरा वाहन सड़क से दूर खेत में जा गिरा।

 

 

 

हादसे के बाद घायलों को रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया

 

 

हादसे में पुष्पा और लक्ष्मी समेत नौ लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को देकर घायलों को रतनपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। यहां पर घायलों को भर्ती कर उपचार किया गया। तीन महिलाओं पुष्पा, लक्ष्मी और सावित्री को सिम्स रेफर किया गया। बुधवार की रात लक्ष्मीकांता सांगा और सावित्री कलिश की मौत हो गई।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें