Indore Crime News: नाबालिग बहनों से दुष्कर्म, आरोपितों ने माता-पिता सहित बनाया बंधक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Indore Crime News: इंदौर, नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। भंवरकुआं पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपितों ने पीड़िताओं के माता-पिता को भी बंधक बना लिया था। पुलिस आरोपितों के स्वजन से पूछताछ कर रही है।

भंवरकुआं टीआइ शशिकांत चौरसिया के मुताबिक, घटना त्रिवेणी नगर चितावद की है। दो नाबालिग बहनें रिश्तेदार के घर पर रहती थी। इस दौरान आरोपित कृष्णा बनोधा दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म करने लगा। यह बात कालोनी में रहने वाले ऋतिक पप्पूलाल को पता चली तो उसने भी ब्लैकमेल कर संबंध बनाए। कुछ समय पूर्व दोनों बहनों ने माता-पिता को घटना बताई तो इसका विरोध हुआ। रिपोर्ट करने की धमकी दी तो आरोपितों ने दोनों बहनों और उनके माता-पिता को बंधक बना लिया। शुक्रवार को अफसरों तक जानकारी पहुंची और दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

15 वर्षीय किशोरी भी दुष्कर्म की शिकार

 

महिला अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एक अन्य 15 वर्षीय किशोरी भी दुष्कर्म का शिकार हुई है। पुलिस ने उसके कथन के आधार पर भी एफआइआर दर्ज कर ली है। यह मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा एकता नगर का है। टीआइ इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक, किशोरी मूलत: महाराष्ट्र की रहने वाली है। वह मौसी के पास ही रहती थी। इस दौरान लखन निवासी जलगांव (महाराष्ट्र) ने जबरदस्ती उसके साथ संबंध बना लिए। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया। टीआइ के मुताबिक, पीड़िता के कोर्ट के समक्ष कथन दर्ज करवाए जाएंगे।

जीडीसी के सामने अश्लील हरकत

 

जूनी इंदौर पुलिस ने भी 20 वर्षीय युवती की शिकायत पर एक कार सवार के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि जीडीसी कालेज के सामने शुक्रवार सुबह कार में बैठाया और अश्लील हरकतें की। देर रात मामला थाने पहुंचा और केस दर्ज किया गया।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें