Misdeed In Indore: इंदौर में हैवानियत, 65 साल की वृद्धा से दुष्कर्म-कुकर्म, आरोपित गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Misdeed In Indore: इंदौर, अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। महिला अपराधों के मामले भी बढ़ रहे हैं। मंगलवार को 65 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म-कुकर्म का मामला सामने आया। एक बदमाश ने महिला के साथ घटना की। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला लसूड़िया थाना क्षेत्र में अकेली रहती है। टीआइ संतोष दूधी के मुताबिक, घटना लोहामंडी क्षेत्र की है। गुरुभाई के साथ आई महिला ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे सो गई थी। रात डेढ़ बजे रवि रामेश्वर जबर्दस्ती घुस गया। महिला द्वारा फटकार लगाई गई तो रवि ने गला दबाकर मारने की धमकी दी। उसने महिला के साथ जबर्दस्ती की। महिला की तबियत बिगड़ने पर मंगलवार दोपहर गुरुभाई को घटना बताई और थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखवाई। देर रात पुलिस ने रवि को गिरफ्तार कर लिया है। वह भी लोहामंडी में ही मजदूरी करता है। चार्जिंग लगा कर भूला प्रेमी, दुष्कर्म का केस उजागर लसूड़िया पुलिस ने 25 वर्षीय एक युवती की शिकायत पर भी आरोपित रवि जनकलाल केमा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। रवि से पीड़िता की सहेली के माध्यम से दोस्ती हुई थी। उसने शादी का बोलकर संबध बना लिए। पीड़िता की मां से मुलाकात की। उसके साथ होटल और बहन के घर पर भी संबंध बनाए। एक दिन रवि फोन चार्जिंग पर लगाकर भूल गया। उस पर पूजा के नंबर दिखे तो पीड़िता ने जानकारी जुटाई। रवि ने स्वीकारा कि पूजा से आठ साल से प्रेम संबंध है। रवि ने पीड़िता से शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसने गर्भपात भी करवाया है। एक बार गर्भवती हो जाने पर काढ़ा पिलाया था। इस कारण उसकी तबियत भी खराब हो गई। पुलिस ने मंगलवार रात रवि के खिलाफ केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार भी कर लिया।  
samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें