Bajrangbali की जय बोलने में हमें कोई तकलीफ नहीं है, BJP ने 15 सालों में कभी रामायण नहीं कराई : CM बघेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। Raipur News: छ्त्तीसगढ़ की राजनीति में भगवान हनुमान को लेकर सियासत जोर पकड़ रही है। कभी बंजरग बली, तो हनुमान चालीसा तो कभी सुंदरकांड पाठ को लेकर कांग्रेस और बीजेपी लगातार एक-दूसरे से सवाल-जवाब कर रही है। इसी बीच सीएम भूपेश बघेल ने एक बार फिर भगवान हनुमान को लेकर चल रहे बयानबाजी पर बीजेपी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बजरंग बली की जय बोलने में हमें कोई तकलीफ नहीं है। भाजपा ने कभी प्रदेश में रामायण कराई, कौशल्या माता का मंदिर बनवाया? हमने यहां रामायण कराई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सीएम ने कहा कि हम न केवल रामायण करवा रहे हैं बल्कि पूरे राज्य के रामायण समिति को सम्मान स्वरूप 5 हजार रुपए भी दे रहे हैं। ये दोनों को एक न करें। बजरंग बली हनुमान जी हमारे आराध्य है। मोदी जी 40% कमीशन, अडानी, अरुणाचल प्रदेश हिंसा आदि पर क्यों नहीं बोल रहे? बीजेपी करप्ट लोगों की पार्टी बन गई है, इसके बारे में बोले पीएम मोदी।

बता दें बीते दिन नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा था कि बहुत सारे कांग्रेस नेता बीजेपी के संपर्क में हैं, विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही वे सभी बीजेपी का थामन थामेंगे। इस पर सीएम बघेल ने नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की चुटकी लेते हुए कहा कि वे पहले अपने नेताओं के संपर्क में रह लें। बस्तर में बैठक होती लेकिन वे ही गायब रहते हैं। बीजेपी के जितने भी पुराने नेता है, चाहे व रमन सिंह हो, धर्मलाल कौैशिक हो, या खुद नारायण चंदेल हो, सबको पीछे ढकेल दिया गया है।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के एक सवाल पर सीएम बघेल ने कहा कि नारायण चंदेल पूरे बजट में थे। बजट भाषण में मैने कहा था कि तीन राज्य है, जिसने कर्ज नहीं लिया है, ओडिशा, त्रिपुरा और छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था इतनी अच्छी है कि, यदि खराब अर्थव्यवस्था होती तो हम योजनाओं को लागू नहीं कर पाते। राजीव गांधी किसान योजना हो गोधन न्याय योजना, चाहे बेरोजगारी भत्ता देने की बात हो, इसको हम लागू नहीं कर पाते। जहां तक सैलरी देने की बात है, कोरोना काल भी हमने किसी विभाग में वेतन कटौती नहीं की है। जबकि उस समय देश के 6 राज्यों में 30 प्रतिशत वेतन कटौती की गई थी। भारत सरकार की या छत्तीसगढ़ सरकार की अर्थव्यवस्था अच्छी है? भारत सरकार ने जितना कर्ज लिया है, उतनी किसी ने नहीं लिया है। नारायण चंदेल जनता को गुमराह कर रहे हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें