Satna Crime : प्रेमी के साथ घूमने आई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपित हिरासत में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Satna Crime : सतना, प्रेमी के साथ चित्रकूट घूमने आई 16 वर्षीय किशोरी को छह नाविक उठाकर ले गए और नाव में बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना सतना के चित्रकूट थाना स्थित भरत घाट की है। घटना शुक्रवार की रात की बताई जाती है। पांच आरोपित हिरासत में लिए गए हैं वहीं एक फरार है। आरोपितों के मकान बुल्‍डोजर चलावाकर धराशायी कर दिए गए हैं। बरौंधा थाना क्षेत्र की किशोरी शुक्रवार की रात 11 बजे प्रेमी के साथ भरत घाट में महिलाओं के कपड़े बदलने वाले छोटे से कमरे में थी, तभी कुछ नाविकों ने देख लिया। किशोरी को नाविक उठाकर ले गए और मंदाकिनी नदी में नाव पर बारी-बारी सेे पांचों आरोपितों ने दुष्कर्म किया। चित्रकूट थाना प्रभारी हीरालाल मिश्रा ने बताया कि पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ हो रही है। एक आरोपित फरार है। किशोरी का पिता और प्रेमी गुजरात के सूरत में काम करते हैं। वहीं पर पहले इन दोनों की मुलाकात हुई थी। प्रेमी बांदा जिले का रहने वाला है।    
samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें