बंद पड़ी ओरिएंट पेपर मिल में लगी आग, लाखों का सामान व मशीन जलकर खाक, चोरों ने चोरी के दौरान दिया घटना को अंजाम ब्रजराजनगर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ओडिसा के ब्रजराजनगर स्थित ओरिएंट पेपर मिल में देर रात अचानक भीषण आग लग गई जिससे वहां लगी कीमती मशीनें तथा करीब 50 टन पेपर जलकर खाक हो गया। जानकारी मिलते ही ओडिसा फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार यह आग मिल के अंदर घुसे चोरों ने लगाई है। चूंकि यह पेपर मिल बीते 25 सालों से बंद पड़ी है। बिडला समूह की यह ओरिएंट पेपर मिल ओडिसा ही नही बल्कि भारत के महत्वपूर्ण उद्योगों में से एक बड़ी पहचान के रूप में जानी जाती थी और अचानक इसमें आग लगने से कई अफवाहे उड़ रही है।

ओडिशा के ब्रजराजनगर में पिछले 25 वर्षों से बंद पड़ी बिड़ला बंधुओं की ओरिएंट पेपर मिल्स के पेपर गोदाम में बीते रात चोरों ने आग लगा दी। देर रात चोरों ने पेपर मशीन में चोर ने चोरी की तभी ओरिएंट पेपर मिल्स के सुरक्षा कर्मियों की चोरों से मुठभेड़ हुई जिसकी खबर स्थानीय पुलिस को दी गई, ब्रजराजनगर पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने चोरों से तांबे की पाइप और केवल सीज किया। तब चोरों ने पेपर गोदाम में आग लगा दी। अभी तक लगभग 50टन पेपर जलकर हुई खाक। मौके पर ओडिशा फायर ब्रिगेड और डब्स् की दमकल गाडियां रेस्क्यू जारी है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें