Accident in Dindori: डिंडौरी, कोतवाली अंतर्गत ग्राम बैदरा में रविवार की सुबह बारात लेकर वापस आ रहा छोटा हाथी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना पर घायल बारातियों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। दुर्घटना में 31 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद चालक फरार हो गया।









