रायपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सड़क पर एक नाबालिग को स्टंटबाजी करना महंगा पड़ गया। नाबालिग की स्टंटबाजी की सजा पिता को भुगतना पड़ा। रायपुर की ट्रैफिक पुलिस ने स्कूटी पर स्टंटबाजी करने वाले एक नाबालिग और उसके पिता पर कार्रवाई की है। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है।








