Jhabau News: पेटलावद-बोलासा, राजस्थान के कोटा में सफाई करते समय चार मजदूर 25 फीट गहरे सीवरेज टैंक में गिर गए। इनमें से तीन की मौत हो गई। यह तीन मजदूर झाबुआ जिले के पेटलावद तहसील के जुनापानी गांव के रहने वाले थे। हादसा मंगलवार शाम 4 बजे के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि कोटा के बालिता गांव में मंगलवार शाम को राजस्थान शहरी आधारभूत विकास परियोजना आरयूआईडीपी के तहत बने, सीवरेज टैंक की चार मजदूर सफाई कर रहे थे।
पांच मजदूर टैंक के बाहर खड़े थे। सफाई कर रहे मजदूरों की अंदर से कोई हलचल नजर नहीं आई। तो बाहर खड़े मजदूरों ने अधिकारियों को सूचना दी। बाद में नीचे देखा गया। तो चारों मजदूर अचेत अवस्था में पड़े थे। दो मजदूरों को टैंक में उतारकर चारों मजदूरों को रस्सी के सहारे बांधकर बाहर निकाला गया। इनमें से तीन मजदूरों कमल डामोर उम्र 25 वर्ष, गलियां गुंडीया उम्र 24 वर्ष, क्रिरेसिंह गुडिया उम्र 20 वर्ष तीनों निवासी जूनापानी पेटलावद, झाबुआ की मौत हो चुकी थी। वहीं अहमद गंभीर रूप से घायल था।









