CG: नक्सलियों के खिलाफ चलेगा ज्वाइंट आपरेशन, IB सहित चार राज्यों के उच्च पुलिस अधिकारियों की हुई बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ के नया रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में नक्सल मामले को लेकर चल रही बैठक खत्म हो गई है। बता दें यह बैठक नक्सल मामले और इंटर स्टेट कोर्डिनेशन के मुद्दो को लेकर चल रही थी। बैठक में आईबी (IB) समेत तेलंगाना, आंध्रा प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए उच्च पुलिस अधिकारी मौजूद थे। आईबी के एडिशनल डायरेक्टर रित्विक रुद्रा भी रायपुर आए हुए हैं। आपसी समन्वय के साथ चारों राज्यों की नक्सल समस्या और नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन को लेकर ज्वाइंट बैठक की गई। जानकारी के अनुसार अगले कुछ महीने में नक्सलियों के खिलाफ ज्वाइंट आपरेशन तेज किए जाएंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

CRPF, BSF, ITBP, ग्रे हाउंड्स के IG, DIG, ADG स्तर के अधिकारी भी इस बैठक में शामिल हुए। बैठक में बरसात के पहले और बरसात के दौरान नक्सल ऑपरेशन को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ से DGP अशोक जुनेजा, एडीजी ANO विवेकानंद सिन्हा, SIB IG ओपी पाल समेत CRPF, BSF के अधिकारी शामिल हुए। वहीं तेलंगाना SIB के अधिकारी भी इस बैठक में शामिल रहे।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें