Ratlam Crime News: रतलाम, रावटी थाना क्षेत्र के रावटी-हरथल मार्ग पर हुए युवक की हत्या में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गुत्थी सुलझा ली है। युवक की हत्या फोन पर उसके द्वारा अपनी प्रेमिका से बात करने के दौरान उसके दो नाबालिग दोस्तों ने नाराज होकर पत्थरों से हमला कर की थी। दोनों नाबालिग लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।








