Anuppur Crime News: अनूपपुर, भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बरबसपुर में मंगलवार सुबह दोहरा हत्याकांड हुआ था। इस मामले में पुलिस ने तीनों फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। यहां एक घर के तीन सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से मिलकर जमीनी विवाद को लेकर दो महिलाओं और दो युवकों के साथ मारपीट कर दी थी। इसी दौरान आरोपित एक युवक ने कुल्हाड़ी से दो महिलाओं के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया था जिससे दोनों महिलाओं की जान चली गई थी और दो युवक घायल हुए थे। घटना के बाद आरोपित का पूरा परिवार घर छोड़कर भाग निकला था। घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर आरोपितों के गिरफ्तारी की मांग रखी थी तथा आरोपित के घर में भी आग लगा दी थी।









