Umaria Crime : उमरिया, उमरिया में पानी के लिए सगे भाइयों के परिवार में विवाद इस हद तक पहुंच गया कि खून बह गया। घटना चंदिया थाना केे ग्राम दुब्बार में हुई है। पानी के लिए परिवार के दो भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया। इस खूनी संघर्ष में पिता शेख़ बाबू पिता शेख हबीब उम्र 45 वर्ष और उसका पुत्र आबिद पिता शेख बाबू उम्र 18 वर्ष के सिर पर टांगी से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।








