Accident In Dindpri : डिंडौरी, गाड़ासरई के सुकुलपुरा में शहडोल – पंडरिया मार्ग पर दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की जहां मौत हो गई, वहीं अन्य तीन लोग घायल हो गए। घायलों को गाड़ासरई अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मर्ग कायम कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।









