Khandwa Crime News: खंडवा, मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के खालवा विकासखंड की रोशनी चौकी अंतर्गत वन ग्राम सेमल्या में नदी किनारे आदिवासी दंपती के शव संदिग्ध अवस्था में मिले हैं। पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है। 55 वर्षीय मोतीलाल पुत्र सुखराम अपनी 50 वर्षीय पत्नी रामकली बाई के साथ शुक्रवार की दोपहर नदी में नहाने और मछली पकड़ने गए थे।








