Umaria News : उमरिया, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पतौर रेंज के पिटोर बीट में भालू के हमले में महिला की मौत हो गई है। मंगलवार की सुबह लाश जंगल में पाई गई। सूचना पाकर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। महिला का नाम टेग्गी बाई यादव पति प्यारेलाल यादव उम्र 48 साल निवासी चिल्हारी बताया गया है। टेग्गी बाई निस्तार के लिए गई थीं, इसी दौरान भालू ने हमला कर दिया, जिससे मौत हो गई।









