Indore Crime News: इंदौर, अनुराग नगर निवासी प्रांजली सिंह को लूटने वाले दो बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया है। एक बदमाश खजराना थाना क्षेत्र का गुंडा है, जो कुछ दिनों पूर्व ही जेल से छूटा था। आरोपितों ने सात वारदातें स्वीकारी हैं, लेकिन थानों में एफआइआर नहीं हुई।
मूलत: शहडोल निवासी 26 वर्षीय प्रांजली सिंह स्कीम-78 में निजी कंपनी में नौकरी करती है। उसके साथ 21 जून को उस वक्त घटना हुई, जब वह शिफ्ट समाप्त कर घर लौट रही थी। बदमाशों ने प्रांजली से पर्स छीना और उसे घसीटते हुए ले गए।









