Sidhi Crime : सीधी, सौतेली मां ने 6 वर्षीय मासूम बेटे काे तौलिया से गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद खुद जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना सीधी जिले के जमोड़ी थाना के बमुरी कंजहिया टोला की है। शेषमणि मिश्रा थाना प्रभारी ने जमोड़ी दलबल के साथ मौके में पहुंचकर मामला पंजीबद्ध किया। घटना के दौरान दादी मन्नू कोल घर में नहीं था वह मजदूरी के लिए सुबह ही चली गई थी।








