आदिवासी बच्चियों का डांस देखना पड़ा महंगा, दो पक्षों में हुआ जमकर मारपीट, बीयर की बोतल से…..पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में दो आदिवासी वर्गों के बीच आदिवासी लड़कियों के डांस देखने के नाम पर हुए विवाद ने जान का खतरा पैदा कर दिया है। नाराज एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक के पेट पर बीयर की बोतल घुसा कर उसकी अतरिया बाहर निकाल दी वहीं दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुआ इस पूरे मामले को लेकर चकरभाठा पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीती रात इस मामले को लेकर थाने के बाहर जमकर हंगामा हुआ था जिसमें आम आदमी पार्टी की तरफ से नेता जसबीर सिंह ने दोनों ही आदिवासी वर्गों के बीच आपसी सहमति और समझौता कराने के लिए दबाव बनाया था पीड़ित पक्ष ने इस पूरे मामले को लेकर एफ आई आर दर्ज की और इस वक्त गंभीर रूप से घायल युवक गणेश का इलाज बिलासपुर के रिंग रोड नंबर 2 में स्थित नोबल हॉस्पिटल में चल रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस अब मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें