Khandwa Crime News: खंडवा, प्रेम संबंध के दौरान गर्भवती हुई किशोरी से शादी करने के लिए परिवार को राजी करने वाले युवक पर अब पुलिस दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करने जा रही है। युवक ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए किशोरी और परिवार को राजी कर लिया था लेकिन किशोरी ने नवजात को जन्म दिया। इसके कुछ ही देर बाद ही उसकी मौत हो गई। इससे मामला पुलिस तक पहुंच गया।









