बिलासपुर, सिविल लाइन क्षेत्र के मंगला में किराए के मकान में रहने वाली युवती ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि मंगला के गंगानगर में किराए के मकान में रहने प्रियंका निजी संस्थान में काम करती थी। मंगलवार की शाम कमरे में उसकी लाश फांसी पर लटकते मिली है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरा सील कर दिया है। स्वजन के आने के बाद के कमरा खोलकर पंचनामा कराया जाएगा। स्वजन और युवती के दोस्तों से पूछताछ के बाद घटना का कारण स्पष्ट होगा।
जानकारी के अनुसार युवती एक निजि संस्थान में कार्यरत थी वहां वह ब्यूटीशियन का कार्य किया करती थी। युवती को फांसी पर देखकर पुलिस हैरान रह गई। आत्महत्या के इस मामले की जांच में जुटी पुलिस। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गंगानगर का है। बताया जा रहा है कि मृतका युवती का नाम प्रियंका नायक है। यहां एक किराए के मकान में रहती थी। जांच में पता चला है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने मौत को गले लगाया है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।









