मोदी सरकार को घेरने कांग्रेस ने बनाई रणनीति, छत्‍तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्र में बनाएंगे संविधान रक्षक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। राज्य ब्यूरो। केंद्र की मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में संविधान रक्षक बनाएगी। राजीव भवन में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने कहा कि प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में संविधान रक्षक बनाने का अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। भाजपा और आरएसएस एक षड़यंत्र के तहत संविधान को खत्म करना चाहती है। भाजपा पिछड़ी और कमजोर वर्ग की जातियों को खत्म करने का काम कर रही है। इसे देखते हुए संविधान रक्षक बनाने की अवश्यकता पड़ी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी इसे लेकर विशेष अभियान चला रही है और देशभर में संविधान रक्षक बनाने की मुहिम शुरू की गई है। इसके लिए एक एप भी तैयार किया जाएगा। संविधान रक्षक एप के माध्यम से सभी लोगों को संविधान की रक्षा करने का संकल्प दिलाया जाएगा। इससे पहले राजेश लिलोठिया ने कांग्रेस एससी विभाग की बैठक ली। इसमें प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए।

चुनाव में दिख आएगा आदिवासी किसके साथ: डहरिया

 

12 जातियों को जनजाति में शामिल करने के मामले में मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने पूछा कि 15 साल के कार्यकाल में रमन सरकार ने क्यों पहल नहीं की? मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में क्यों सुधार नहीं हुआ? डहरिया ने कहा कि भूपेश सरकार की पहल के बाद केंद्र सरकार जागी है। भूपेश सरकार ने संकल्प पारित किया था। भाजपा सिर्फ श्रेय लेने की राजनीति कर रही है। विधानसभा चुनाव में दिख जाएगा कि आदिवासी वर्ग किसके साथ है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें