Bhopal Crime News: भोपाल, हत्या के मामले में जेल से एक माह पहले जमानत पर छूटे कुख्यात बदमाश पप्पू उर्फ चटका ने अपने साथी के साथ मिलकर रविवार दोपहर पड़ोसी के साथ घर में घुसकर मारपीट की। साथ ही उसके घर में भी जमकर तोड़फोड़ कर दी। वारदात के बाद दोनों फरार हो गए। अरेरा हिल्स थाना पुलिस के मुताबिक रोशनपुरा स्थित ग्वाल मोहल्ला निवासी मयंक यादव लोडिंग आटो चलाते हैं। उनके पड़ोस में रहने वाले बदमाश पप्पू उर्फ चटका के मकान का काम चल रहा है। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे मयंक आटो लेकर पप्पू के घर के सामने से गुजर रहा था,तभी पप्पू ने उससे वहां से आटो नहीं निकालने को बोला। मयंक ने जब कहा कि यह आम रास्ता है, इस पर पप्पू और उसके साथी बदमाश शाहरुख ने मयंक से अपशब्द बोलते हुए मारपीट शुरू कर दी। उनसे बचने के लिए मयंक अपने घर में घुस गया तो दोनों ने उसके साथ घर में घुसकर मारपीट की और मकान, आटो में भी तोड़फोड़ कर दी। वारदात के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। बदमाश पप्‍पू चटका पर इससे पहले भी भोपाल के कई थाना क्षेत्रों में अपराध दर्ज है।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें