Thane Hospital Death: ठाणे के कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज मेमोरियल (CSMM) अस्पताल में पिछले करीब 48 घंटों में 18 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री दीपक केसरकर ने अस्पताल का दौरा किया और मरीजों की मौत पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि अगर इलाज में लापरवाही पाई गई, तो दोषियों पर कार्रवाई होगी और मरनेवालों को मुआवजा दिया जाएगा।









