Raipur Suicide: घर के बाथरूम में महिला डाक्टर ने इंजेक्शन लगाकर की आत्महत्या, हैवी डोज से हुई मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जानकारी के मुताबिक महिला की मौत इंजेक्शन के हैवी डोज से हुई है। महिला की ख़ुदकुशी का कारण अज्ञात है। वहीं मौक़े से कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है। ये पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

 

रायपुर। Raipur News छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला डाक्टर के इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला डॉक्टर संस्कृति कामरान ने घर के बाथरूम में इंजेक्शन लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है। जानकारी के मुताबिक महिला की मौत इंजेक्शन के हैवी डोज से हुई है। महिला की ख़ुदकुशी का कारण अज्ञात है। वहीं मौक़े से कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। ये पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी मध्यप्रदेश राज्य के भोपाल में ऐसी ही घटना सामने आई थी। जहां करीब बीते महीने ही मेडिकल कालेज में पढ़ाई कर रही एक स्टूडेंट ने भी एनेस्थीसिया का ओवर डोज इंजेक्शन लेकर आत्महत्या कर ली थी।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें