रायगढ़ की बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान, जीते कई पुरूस्कार, सांई नृत्य निलयम प्रणवम राष्ट्रीय स्तरीय नृत्य एवं संगीत के तहत हुआ प्रतियोगिता का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। सांई नृत्य निलयम प्रणवम राष्ट्रीय स्तरीय नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता का कार्यक्रम 01 सितम्बर से 05 सितम्बर तक ऑडिटोरियम एग्रीकल्चर कॉलेज सरकंडा बिलासपुर में आयोजित किया गया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रायगढ़ के आयात कत्थक डांस एकेडमी की होनहार पाँच छात्राओं ने हिस्सा लिया था, जिसमें से गुरू तब्बू परवीन को गुरू विध्वान अवार्ड से सम्मानित किया गया, वहीं साथ ही साथ उनकी होनहार छात्राओं ने अपनी अपनी कैटेगिरी में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त कर रायगढ़ जिले का नाम रोशन किया है।
जूनियर कैटेगिरी में मानवी अग्रवाल ने कत्थक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा सीनियर कैटेगिरी में सेजल कुजूर ने कत्थक नृत्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतिभा केडिया ने कत्थक नृत्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया, साथ ही साथ रूही शर्मा ने भी तृतीय स्थान प्राप्त किया। बता दें कि भारतीय नृत्य विशेष कर कत्थक नृत्य को भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए अनुकरणीय है। कत्थक नृत्य शुद्ध शास्त्रीय शैली है। देश की यह गौरवशाली धरोहर हैं। सेमी क्लासिकल में पूर्वा देवांगन ने तृतीय स्थान तथा अनुश्री स्वर्णकार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बॉलीवुड डांस में अनुजा बाजपाई ने प्रथम स्थान प्राप्त कर रायगढ़ का नाम रोशन किया है।
आपको बताते चलें की साई नृत्य निलयम द्वारा आयोजित 4 दिवसीय कार्यक्रम प्रणवम 22 का शनिवार को अंतिम दिन प्रातः 8 बजे से प्रारंभ हो कर रात 11 बजे तक चला। इस कार्यक्रम का आरंभ 1 सितंबर 22 को इंदिरा कृषि विश्वविद्यालय कोनी के CARS ऑडिटोरियम में हुआ था। प्रतिदिन की भांति कोरबा, बिलासपुर, रायगढ़, भिलाई, राउरकेला से सभी प्रतिभागी उपस्थिति रहे। मंच पर 4 युगल, 4 ग्रुप, 83 एकल नृत्य की प्रस्तुति सभी आयु वर्ग के कलाकारों ने दी। शहर में आयोजित यह पहला कार्यक्रम है जहां 7 राज्यों से 500 से अधिक कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाया। इन 4 दिनों में विश्वविद्यालय प्रांगण घुंगरू, तबला, शास्त्रीय गीतों की गूंज रही। अंतिम दिन कथक, ओडिसी, भरतनाट्यम, कुचीपुड़ी, मोहिनीअट्टम, सेमी क्लासिकल, वेस्टर्न नृत्य से समा बांधा।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें