अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की शाखा औघड़ की मड़ई में आयोजित नेत्र शिविर में निःशुल्क जांच से मिला 172 मरीजों को लाभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़ ;- मानव सेवा के लिए समर्पित संस्था अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की बिहार राज्य स्थित जिगना शाखा औघड़ की मड़ई में 30 जून को आयोजित नेत्र जांच शिविर में निःशुल्क जांच से 172 मरीजों को लाभ मिला। ये मरीज आस पास ग्रामीण क्षेत्र से आए थे ।अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र के अन्तर्गत अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केंद्र में आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में डा• संदीप शर्मा द्वारा सेवाएं दी गई। इस शिविर में 136 मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया। वही 89 मरीजों को नेत्र सम्बन्धित ड्राप दिया गया। जांच के दौरान 14, मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण मिले। 43 मरीजों का चश्मा प्रधान कार्यालय अघोर गुरू पीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा बनने के लिए प्रेषित किया गया। अगले नेत्र शिविर में इनका वितरण किया जाएगा। हर माह की 10 तारीख 20 तारीख 30 तारीख को निःशुल्क नेत्र शिविर जांच का आयोजन किया जाता है ।

*होम्योपैथ शिविर में मिला 115 मरीजों को इलाज का लाभ*

अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र औघड़ की मड़ई जिगना में 27 जून को आयोजित निःशुल्क होम्योपैथ शिविर में डा•आर•के मौर्य ने
115 मरीजों का निःशुल्क उपचार किया ।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें