फरीदाबाद में आतंक की साजिश नाकाम… जम्मू-कश्मीर पुलिस को 300 किलो विस्फोटक और दो AK-47 मिलीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एजेंसी, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंक की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस को फरीदाबाद से दो एके-47 राइफल और करीब 350 किलोग्राम विस्फोटक बरामद हुआ है, जिससे हड़कंप मच गया है।

यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अनंतनाग मेडिकल कॉलेज से गिरफ्तार दूसरे डॉक्टर से मिली जानकारी के बाद की। इससे पहले डॉ. अदील नाम के डॉक्टर के लॉकर से भी एक AK-47 बरामद हुई थी। जांच में सामने आया कि डॉक्टरों के बीच गहरा संपर्क था। इनके तार दक्षिण कश्मीर से लेकर हरियाणा तक फैले हुए हैं।

पुलिस ऐसे आतंकियों तक पहुंची

  • श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर पुलिस को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर चिपके मिले थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो उसमें डॉक्टर आदिल अहमद राथर पोस्टर चिपकाते दिखाई दिया। डॉक्टर की खोजबीन शुरू हुई, तो उसके सहारनपुर में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने 6 नवंबर को अंबाला रोड स्थित एक अस्पताल से डॉक्टर आदिल अहमद राथर को गिरफ्तार किया।
samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें