दो ट्रक अवैध गुटखे सहित जप्त जशपुर पुलिस की कार्यवाही

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जशपुर। जशपुर जिले के लोदाम के पास पुलिस ने जांच के दौरान दो ट्रक में अवैध रूप से परिवहन कर रहे गुटका जप्त किया है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार 29 नवंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना लोदाम क्षेत्र में दो संदेही ट्रकों को रोककर भारी मात्रा में अवैध गुटखा जब्त किया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर अशोक नीलेंड ट्रक क्रमांक UP 78–0511 व UP 78–KT 7986 को रोका। तलाशी लेने पर दोनों ट्रकों से कुल 200 बोरी गुटखा बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में माल की बिल्टी संख्या और वाहन के नंबर में अंतर पाए जाने पर अवैध परिवहन की आशंका और गहरी हो गई। प्रथम दृष्टया परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने गुटखे से भरे माल को बीएनएसएस की धारा 106 के तहत जप्त कर लिया है। दोनों वाहनों और चालकों के संबंध में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें